Samastipur

समस्तीपुर में खुला पॉलिटेक्निक कॉलेज:मंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के लिए काम कर रही है

समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द में नए पॉलिटेक्निक कॉलेज कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए निजी क्षेत्र में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलना जरूरी है। जिसको लेकर केंद्र और बिहार की सरकार लगातार काम कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिले में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज नहीं है, लेकिन निजी क्षेत्र में कॉलेज खुला है। जिससे यहां के छात्रों को लाभ मिलेगा। एक समय था जब बिहार में 500 छात्रों का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन हो पा रहा था। आज पूरे बिहार में एक साथ 5000 से अधिक छात्रों का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन होता है। एमबीबीएस बनकर निकल रहे हैं। इसी तरह इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज भी लगातार खोले जा रहे हैं।

 

छात्रों को होगा फायदा

 

लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शाखा कार्यालय और करियर काउंसलिंग सेंटर की भी स्थापना हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह सेंटर न केवल समस्तीपुर जिले के छात्रों के लिए, बल्कि बिहार एवं देशभर के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

 

उद्घाटन समारोह में लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की अध्यक्ष मोनी रानी, एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अध्यक्ष एस. के. मंडल मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!