बिहारी अंदाज में दिखे PM मोदी;6 लेन ब्रिज पर गमछा लहराया,नीतीश का हाथ पकड़कर..
बेगूसराय.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक दिन के दौरे पर गयाजी और बेगूसराय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी बिहारी अंदाज में दिखे। गयाजी में 13000 करोड़ की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से बेगूसराय में बने 6 लेन केबल ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने गयाजी से ही इस ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन भी किया।
बेगूसराय में सिमरिया और औंटा को जोड़ने वाले ब्रिज पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने हाथ हिलाने के बजाय गले में लपेटे गमछे को पकड़ा और हवा में लहराकर लोगों का अभिवादन किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ ब्रिज पर थे। पीएम मोदी ने सीएम नीतीश का हाथ पकड़ा और पुल पर वॉक कर सिमरिया रिवर फ्रंट का भी निरीक्षण किया। इससे पहले गयाजी में अपना जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने 34 मिनट के भाषण में कांग्रेस और RJD पर निशाना साधते हुए आतंकवाद और घुसपैठ पर एक्शन की बात कही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
