Patna

पवन सिंह ने कमर छुई,मैं मंच पर असहज हो गई’:एक्ट्रेस अंजलि राघव बोलीं-पब्लिक खुद जवाब देती

पटना.भोजपुरी एक्टर पवन सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव के साथ उनका लखनऊ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अंजलि की कमर छूते दिख रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि अंजलि ने इंस्टा पर वीडियो डालकर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अंजलि ने कहा कि ‘उनके कमर छूने से मैं खुद असहज महसूस कर रही थी, लेकिन कार्यक्रम में उनके फैन्स के सामने मैं कुछ कहती तो कोई मेरी बात नहीं सुनता।’

 

पवन का फैन बेस था, कोई मुझे सपोर्ट नहीं करता…

 

वीडियो में अंजलि ने कहा, ‘राम राम जी, मुझे आपसे एक जरूरी बात करनी है। 2 दिन से मैं परेशान हूं। लगातार मुझे डीएम्स मिल रहे हैं, जिसमें लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं एक्शन लिया? क्यों थप्पड़ नहीं मारा? कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं कि मैं तो हंस रही थी, वहां मजे ले रही थी।’

 

‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, क्योंकि पवन सिंह खुद लखनऊ के रहने वाले हैं। वहां की पूरी भीड़ उनकी फैन बेस थी। अगर मैंने कुछ भी कहा होता, तो क्या वे मुझे सपोर्ट करते?’अंजलि ने कहा कि ‘मुझे जब शूट के लिए कॉल आया था, तो सभी चीजें क्लियर की गई थीं। किसी तरह की असुविधा नहीं हुई, लेकिन लखनऊ में जब पवन सिंह ने उन्हें स्टेज पर टच किया, तो मैं असहज हो गई।’

 

‘घटना के बाद लगा कि बात सुलझ जाएगी, लेकिन मामला बढ़ता गया और मैंने खुद को अकेला महसूस किया।’मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करने का समर्थन नहीं करती। अगर ये सब हरियाणा में हुआ होता, तो पब्लिक खुद जवाब दे देती। अब मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।’

 

विवादों के बीच पवन सिंह ने किया पोस्ट

 

इस पूरे विवाद के बीच पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो हाथ जोड़े दिख रहे हैं, उनके माथे पर तिलक है। उन्होंने लिखा है, ‘एक कहावत है- जिस तन लागे सो तन जाने। कोई न जाने पीर पराई।’

 

कौन हैं अंजलि राघव

 

अंजलि ने हरियाणवी गानों से अपनी पहचान बनाई है। वह बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी काम कर चुकी हैं। ‘कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा’ नाम की धारावाहिक में भी नजर आई हैं। उन्हें हाय रे मेरी मोटो गाने ने दुनियाभर में पहचान दिलाई है।अंजलि ने कई रीजनल म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली में अंजलि के लाइव शोज होते हैं। अंजलि राघव ने पवन गिल के साथ गाना ‘मैडम नाचे नाचे रे तू तो’ में भी काम किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!