Samastipur

पटोरी थाना के चौकीदार का शराब संग वीडियो वायरल, होंगी कारबाई

समस्तीपुर.पटोरी थाना के एक चौकीदार का शराब संग वीडियो वायरल हो रहा है। चौकीदार का शराब के साथ दो वीडियो वायरल हुआ है। एक वायरल वीडियो में चौकीदार अपने कमर में विदेशी शराब की बोतल लगाए नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह डिस्पोजल गिलास में शराब का पैग बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि वीडियो में चौकीदार वीडियो बनाने वाले शख्स को गरियाते हुए भी सुनाई पड़ रहा है। दोनों वीडियो सामने आने के बाद पूरे पटोरी क्षेत्र में आक्रोश है। दबी जुबान में लोगों का कहना है कि जब थाना का चौकीदार ही खुलेआम शराब के साथ नजर आएगा तो शराबबंदी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इस वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और जिले में शराबबंदी की हकीकत खोल कर रख दी है।

वहीं, इस संबंध में पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी ने बताया कि वीडियो उनके पास भी आया है।उसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है जब चौकीदार का शराब के साथ वीडियो वायरल हुआ है। 24 जुलाई को घटहो थाना के चौकीदार के मिलीभगत से शराब की गाड़ी को पार कराने एवं शराब कारोबारी से पैसा लेकर शराब बिक्री करने से संबंधित वायरल एक ऑडियो व वीडियो सामने आया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!