Patna

पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे का दर्जा 

पटना बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शुमार पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे का दर्जा दे दिया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर इसे नेशनल एक्सप्रेस-वे-9 (एनइ-9) घोषित किया गया है. खास बात यह है कि यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा जो पूरी तरह राज्य की सीमाओं के भीतर बनेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निर्णय पर आभार जताया

 

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार के इस निर्णय पर आभार जताते हुए कहा कि पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे-9 के रूप में अधिसूचित होना बिहार के लिए गर्व का क्षण है.

 

सड़क संरचना को नयी दिशा मिलेगी

 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बिहार की सड़क संरचना को नयी दिशा मिलेगी. एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने के बाद पटना से पूर्णिया की यात्रा महज तीन घंटे में पूरी हो सकेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!