पटना मेट्रो अपडेट:एक हफ्ते में पूरा होगा बचा काम; 20 अगस्त के बाद ट्रायल, सितंबर से परिचालन..
पटना | मेट्रो का ट्रायल 20 अगस्त के बाद होगा। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने निर्माण एजेंसी डीएमआरसी को अगस्त अंत तक ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि सितंबर अंत तक परिचालन शुरू हो सके। ट्रैक बिछाने और ओवरहेड वायर लगाने का काम अंतिम चरण में है। आईएसबीटी, जीरोमाइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशनों पर फिनिशिंग वर्क भी चल रहा है।
साथ ही स्टेशन के नीचे पार्किंग और यात्रियों के आने-जाने की सुविधा बहाल करनी है। एक सप्ताह में यह काम पूरा होगा। इसके बाद ट्रेन का ट्रायल होगा। फिलहाल बारिश का पानी डिपो में जमा हो गया है। इससे रखरखाव में परेशानी हो रही है। पानी निकाला जा रहा है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के यार्ड का इलाका पहले से सुरक्षित बनाया गया है। इस कारण ट्रैक और ओवरहेड लाइन के काम और ट्रायल में परेशानी नहीं होगी।
एक स्टेशन का निर्माण पूरा नहीं : पटना में मेट्रो की कुल लंबाई 32.50 किमी है। इसमें आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक एलिवेटेड मेट्रो की लंबाई करीब 6.50 किमी है। फिलहाल इसे चालू करने की तैयारी है। इसमें आईएसबीटी, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन हैं। खेमनीचक स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। शेष चार स्टेशनों पर फिनिशिंग वर्क चल रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
