Patna

पटना मेट्रो में ऑरेंज बोगियों पर मधुबनी पेंटिंग:गोलघर-महावीर मंदिर की तस्वीरें,सितंबर में उद्घाटन

पटना मेट्रो को नया लुक दिया गया है। मेट्रो की बोगियों के अंदर और बाहर बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी। बोगियां ऑरेंज कलर दिखेंगी, जिसपर मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके साथ ही मेट्रो की बोगियों को गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर समेत बिहार के टूरिस्ट प्लेस की तस्वीरों से सजाया जा रहा है।

 

मेट्रो की तीनों बोगियों के गेट, बॉडी, खिड़की सहित हर जगह स्टिकर लगाने का काम चल रहा है। बोगियों के बाहर ही नहीं बल्कि अंदर का भी लुक बदला जा रहा है। हर कोच में बैठने और खड़े होने की क्षमता लगभग 300 यात्री की होगी, यानी तीन कोच में एक साथ लगभग 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!