Samastipur

समस्तीपुर से पटना के रास्ते में फिर टूटने लगा वरुणा पुल, जगह जगह गड्ढे

समस्तीपुर. मोरवा : समस्तीपुर से पटना जाने के रास्ते में सबसे महत्वपूर्ण वरुणा पुल अपने उद्घाटन के पूर्व ही फिर से टूट कर जर्जर होने लगा है. पुल पर गहरे गड्ढे हो जाने से पुल की छड़ें दिखाई पड़ने लगी है. गहरे गड्ढे से गुजरने वाली गाड़ियां बुरी तरह हिचकोले खा जाती हैं. जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका सदा बनी हुई रहती है. विदित हो कि निर्माण कार्य होने के 5 साल तक सड़क की मरम्मत का भार संवेदक पर रहता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनवाया गया वरुणा पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों के कई बार जल समाधि लेने के के प्रयास किये जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कई बार के टेंडर कराने के बाद किसी प्रकार से पटना के शर्मा कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण करवाया गया था.

पुल निर्माण के चार साल से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक उद्घाटन नहीं हो सका है. वहीं उद्घाटन के पूर्व ही पुल के ऊपर बुरी तरह से आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गये हैं. गढे के आने-जाने में दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो गई है. जिस पर अविलंब ध्यान देने की जरुरत है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!