दलसिंहसराय में स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक झंडोत्तोलन को लेकर बैठक
दलसिंहसराय,स्वतंत्रता दिवस सफलतापूर्वक मनाने को लेकर दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ किशन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में एसडीओ ने उपस्थित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्रधारी इंटर विद्यालय के मैदान में 9 बजे सार्वजनिक झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इस मौके पर सभी चयनित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन होगा.इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है.उन्होंने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं खेल शिक्षकों से छात्र-छात्राओं को तैयारी कराने का निर्देश दिया।
साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी को शहर की साफ सफ़ाई, विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया हैं.मौके पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,भूमि सुधार संमहारता प्रशांत रमनिया,बीडीओ,सीओ सहित कई प्रधानाध्यापक एवं खेल शिक्षक उपस्थित थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
