DalsinghsaraiSamastipur

विद्यापतिनगर में तीन विभागों के पदाधिकारी का पद रिक्त:प्रभारी अधिकारियों से चल रहा विभाग का काम

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर प्रखंड में शिक्षा, कृषि और पशुपालन विभाग के महत्वपूर्ण पद कई महीनों से खाली हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन विभागों का कार्यभार दूसरे प्रखंड के अधिकारियों को सौंपे जाने के कारण विभागीय कार्यों में देरी हो रही है और आम लोगों को अपने काम के लिए दूसरे प्रखंडों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

 

शिक्षा विभाग का जिम्मा दलसिंहसराय के बीईओ को दिया गया है। कृषि विभाग का प्रभार सरायरंजन के बीएओ के पास है। पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी दलसिंहसराय के अधिकारी को सौंपी गई है।

 

स्थानीय लोगों को अपने काम के लिए दूसरे प्रखंड जाना पड़ रहा है। इससे शिक्षकों, किसानों और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सरायरंजन के बीएओ तीन प्रखंड का प्रभार संभाल रहे हैं।

 

बीडीओ महताब अंसारी ने पुष्टि की है कि तीनों विभागों में स्थायी अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कार्य दूसरे प्रखंड के अधिकारियों के प्रभार में चल रहा है। इस व्यवस्था से विभागीय कार्यों में देरी हो रही है और आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!