DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय के स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 50 लाख की ठगी,पुलिस ने मुंबई से बुलाकर पकड़ा

दलसिंहसराय।सोशल मीडिया के जरिये महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले एक शातिर युवक को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के चिकली के रहने वाले योगेश सुरेश चौथे के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मगरदही घाट स्थित एक मॉल के पास से दबोचा है।मामले के संबंध में बताया गया है कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि आरोपी युवक से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पिछले करीब छह वर्षों से दोनों के बीच बातचीत होती रही और धीरे-धीरे यह रिश्ता वीडियो कॉलिंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकार्ड कर लिया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो करने लगा ब्लैकमेल

 

आरोपी युवक ने महिला का विश्वास जीतकर उससे रुपए उधार लेने शुरू किए। शुरुआत में महिला ने रुपए दे दिया, लेकिन धीरे-धीरे युवक ने इसे अपनी आदत बना लिया। जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने कॉलिंग वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

 

ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने महिला से करीब 25 लाख 13 हजार 500 रुपए नगद और उतने ही मूल्य का करीब 263.8 ग्राम सोना ठग लिया। आरोपी कई बार समस्तीपुर आ चुका था और चोरी-छिपे महिला उससे मिलती भी थी। इसी दौरान आरोपी महिला से कैश और गोल्ड लेता था। इस बीच जब पीड़िता के पति को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पत्नी से साइबर थाने में आवेदन दिलवाकर इसकी शिकायत कराई। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

 

पुलिस की सलाह पर महिला ने आरोपी को समस्तीपुर बुलाया

 

पुलिस की सलाह पर महिला ने आरोपी से संपर्क किया और अधिक रुपए देने का लालच देकर उसे मुंबई से समस्तीपुर बुलाया। जैसे ही वह मुंबई से ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचा और मगरदही घाट स्थित मॉल के पास आया, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का मोबाइल खंगाला तो उसमें दर्जनों महिलाओं और युवतियों के साथ आपत्तिजनक चैटिंग और तस्वीरें मिलीं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अब तक देशभर की कई महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। इसकी भी जांच की जा रही है। इधर, गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक की मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!