Patna

अब बिहार में ड्यूटी में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को 1. 5 करोड़ बीमा

पटना.ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत होने पर पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब डेढ़ करोड़ करोड़ रुपए का बीमा लाभ मिलेगा। हाल में पुलिस महकमे के सभी रैंक के कर्मियों के वेतन पैकेज का प्रबंध बैंक ऑफ बड़ौदा से किया गया है। इसमें ड्यूटी के दौरान किसी हादसे या दुर्घटना में मौत होने पर डेढ़ करोड़ रुपए का बीमा शामिल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी पुलिसकर्मियों का सैलरी अकाउंट भी इस बैंक में स्थानांतरित किया गया है। संबंधित पुलिस कर्मी की मौत होने पर यह राशि उसके परिजनों को दी जाती है। एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) डॉ. कमल किशोर सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एडीजी ने कहा कि पटना के अटल पथ पर कुछ महीने पहले वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी ने महिला सिपाही को कुचल दिया था। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनके परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जा रहा है।

 

परोपकारी कोष से 53 लोगों को 6.84 लाख की सहायता

 

एडीजी ने कहा कि इसी तरह पुलिस कर्मियों के लिए सरकारी सुविधाओं के अतिरिक्त महकमा के स्तर से परोपकारी कोष का गठन हुआ है। इससे 53 लोगों को 6.84 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। शिक्षा कोष से बच्चों को पीजी स्तर तक की शिक्षा के लिए सहायता मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!