विद्यापतिनगर थाने में नए थानाप्रभारी सूरज ने संभाला कार्यभार
विद्यापतिनगर थाना में शुक्रवार को सूरज कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। सूरज कुमार 2018 बैच के अधिकारी हैं। वे इससे पहले मधुबनी जिले के भेजा थाना में थानाध्यक्ष थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद सूरज कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करना उनका मुख्य लक्ष्य है। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध बनाना भी प्राथमिकता में है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने वालों का सम्मान और अपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले विद्यापतिनगर थाने के थानाध्यक्ष फिरोज आलम का मधुबनी स्थानांतरण किया गया। थाने में तैनात अपर थानाध्यक्ष मोनू राय, अख्तर अंसारी और सरिता कुमारी का भी स्थानांतरण हुआ है। पुलिस कर्मियों के इस व्यापक फेरबदल से अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण की उम्मीद है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
