Patna

चुनाव आयोग पर बरसे मुकेश सहनी, बोले अमित शाह के इशारो पर काम कर रहा आयोग,विपक्ष से दुश्मन की तरह हो रहा व्यवहार

पटना.सासाराम. विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज वोटर अधिकार यात्रा शुरू होने के पहले सासाराम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र बचाने की यात्रा है. उन्होंने कहा कि हमें इस देश में लोकतंत्र बहाल करना है न कि यहां राजतंत्र बनाना है. आज जिस तरीके से वोट की चोरी करके सरकार बनाई जा रही है, यह पूरे देश को पता है. बाबा साहेब ने हमें वोट का अधिकार दिया है. आज हमारे पास वोट है, तभी देश में बदलाव हुआ है. वोट नहीं होता तो बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव नहीं बनते.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सरकार और विपक्ष दोनों की जरूरत

उन्होंने कहा कि अगर आज वोट का अधिकार नहीं होता, तो मल्लाह का बेटा बिहार में मंत्री नहीं बनता. उन्होंने लोगों से वोट की रक्षा की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. देश को चलाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों की जरूरत है. चुनाव आयोग को साफ-सुथरा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है,

 

 

लेकिन चुनाव आयोग विपक्ष को अपना दुश्मन मानकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जबकि आज छुट्टी का दिन है. वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी. आने वाले समय में हम सभी के लिए काम करेंगे.

 

ज्ञानेश कुमार गुप्ता” 2018 से 2021 → गृह मंत्रालय में अमित शाह के मातहत सेक्रेट्री रहते हुए काम किया। 2022 से 24 → सहकारिता मंत्रालय में सेक्रेट्री, जहाँ मंत्री फिर वही अमित शाह. 2024–25 → अपॉइंटमेंट कमेटी में से मुख्य न्यायाधीश को हटाकर अमित शाह व नरेंद्र मोदी ने “ज्ञानेश कुमार गुप्ता” को मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया…

अर्थात अमित शाह ने अपने “सेक्रेट्री” को मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया, ज्ञानेश कुमार किसकी सुनेंगे

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!