बेगूसराय की मीनू कुमारी कैंसर से लड़ रही,मदद से बचेगी जान, 5 लाख की जरूर
बेगूसराय.समाज ने साथ दिया तो कैंसर पीड़ित एक महिला को जीने की उम्मीद जग गई है। जीने की कामना छोड़ देने वाली महिला को जब क्राउड फंडिंग के माध्यम आम लोगों का साथ मिला तो न सिर्फ इलाज के लिए खुद को तैयार कर रही है बल्कि एक नई जिंदगी जीने का सपना भी देखने लगी है। दरअसल नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी मीनू कुमारी के कैंसर के इलाज के लिए पैसे जुटाए जा रहे हैं। अख़बार दैनिक भास्कर की पहल पर पीड़िता को इलाज के लिए अब तक पौने दो लाख की मदद हो चुकी है। हालांकि उसे इलाज के लिए 12 लाख की जरूरत है। बीमार मीनू के पति छतौना निवासी प्रवीण कुमार कहते हैं कि दैनिक भास्कर के प्रयास से 1.60 लाख रुपये तथा सरकार की मदद से 5 लाख रुपये मिले हैं। 4 लाख रुपये की और दरकार है।
पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं तथा अपनी पत्नी मीनू कुमारी और बेटे यशराज के साथ बेगूसराय में रतनपुर मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। ट्यूशन पढ़ाकर जीवन यापन करते थे। 2023 में पत्नी मीनू को बुखार होने के बाद जांच में डॉक्टर ने क्रिटिकल बीमारी की आशंका जाहिर करते हुए हायर सेंटर जाने को कहा। कई जगहों पर इलाज के दौरान एक लाख रुपए खर्च हो गए, लेकिन सुधार नहीं हो रहा था। परिचितों और रिश्तेदारों से विचार विमर्श कर प्रवीण पत्नी मीनू पत्नी मीनू को लेकर एसजीपीजीआई लखनऊ गए। वहां कई जांच और बायोप्सी टेस्ट में कैंसर के स्टेज वन की पुष्टि हुई। करीब 4 महीने के इलाज में साढे तीन लाख खर्च हो गए। अब एकमात्र विकल्प ऑपरेशन है, जिसमे 12 लाख रुपए और 10 यूनिट ब्लड की आवश्यकता है।
मीनू के पति बताते हैं कि गिरिराज सिंह के व्यक्तिगत सहायक सोनू कुमार के अपील पर 170000 रुपए की मदद उन्हें मिल चुकी है। कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक आदि ने भी मदद की बात कही है। प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें संासद गिरिराज सिंह द्वारा 5 लाख और मुख्यमंत्री फंड द्वारा 2 लाख की मदद का आश्वासन मिला है। लेकिन फिलहाल उन्हें इलाज के लिए पांच लाख की सख्त आवश्यकता है।
प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक जितना मदद मिला है वह पर्याप्त नहीं है। अगर उन्हें समय पर मदद मिल जाती तो उनकी पत्नी की जान बच सकती है। प्रवीण कुमार ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि जो कोई भी उन्हें मदद करना चाहते हैं वह उनके अकाउंट नंबर -27390100007926, आईएफएससी नंबर BARB0BEGUEC पर राशि भेज कर उनकी मदद कर सकते हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
