Samastipur

समस्तीपुर की दिव्या को मिली एनएफएटी में सफलता,दिया बधाई 

समस्तीपुर.सरायरंजन.प्रखंड के गुढ़मा निवासी अनिल कुमार ईश्वर की पुत्री दिव्या ने इस वर्ष एनएफएटी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सरायरंजन का मान बढ़ाया है। इस परीक्षा में सफलता के पश्चात उसका नामांकन नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यहां से पांच वर्षीय डिग्री लेने के पश्चात वह सरकारी या निजी क्षेत्र के संस्थानों में बतौर अधिकारी अपनी सेवा दे सकेगी। वैसे उसकी इच्छा एक सफल आईएएस बनकर देश की सेवा करने की है।

 

बता दें कि दिव्या बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही है। उसे सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में भी उच्चतम अंक प्राप्त हुए थे। उसकी सफलता पर उसके पिता अनिल कुमार ईश्वर, मां शिखा भारती, भाई शाश्वत कुमार, दादा जगन्नाथ ईश्वर, बैद्यनाथ ईश्वर, विश्वनाथ ईश्वर आदि ने बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!