बेगूसराय में 14 लाख की शराब बरामद:घर में स्टॉक थी 162 कार्टन,एक गिरफ्तार
बेगूसराय पुलिस ने गुरुवार देर रात बहदरपुर में छापेमारी 14 लाख की शराब बरामद की है। लाखो थाना को सूचना मिली थी कि बहदरपुर बहियार में बने एक घर में बड़े पैमाने पर शराब रखी गई है। जहां से तस्करों को खुदरा में बिक्री के लिए शराब दी जाती है। तस्कर होम डिलीवरी भी करते हैं।
लाखो थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया गया कि चिह्नित जगह पर छापेमारी कर 162 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद कार्टन में 8 PM ब्रांड की फ्रूटी पैक में करीब 1400 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से एक शराब तस्कर को भी पकड़ा गया है।
गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही
तस्कर की पहचान बहदरपुर गांव निवासी रामचंद्र पासवान का बेटा लालो पासवान के रूप में की गई है। युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में विदेशी शराब कहां से लाई गई और कैसे बेची जाती है। छापेमारी में रविशंकर कुमार, संदीप कुमार, अरुण भगत और पुलिस टीम शामिल थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
