विभूतिपुर थाना परिसर में शराब विनष्टीकरण:1093 लीटर शराब को जेसीबी से किया नष्ट
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना परिसर में बुधवार को करीब 4 बजे बड़े पैमाने पर शराब नष्ट करने की कार्रवाई की गई। आरओ कैलाश प्रसाद मंडल की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न हुई।जेसीबी मशीन की मदद से 1006.03 लीटर अंग्रेजी और 87 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। नष्ट की गई कुल शराब की मात्रा 1093.03 लीटर थी। इस शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विनष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान आरओ कैलाश प्रसाद मंडल के साथ एसआई संजीव कुमार और एएसआई विमल सिंह मौजूद रहे। पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और जवान भी इस दौरान उपस्थित थे.थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने जानकारी दी कि यह शराब विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त की गई थी। मंगलवार को जेसीबी की मदद से इसे नष्ट कर दिया गया।