Samastipur

समस्तीपुर:मोहनपुर में करोड़ों की जमीन कब्जाने पहुँचे 13 भूमाफिया व कुख्यात अपराधकर्मी चार बाइक के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर मुफस्सिल पुलिस के द्वारा मोहनपुर स्थित जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने के दौरान माफियाओं एवं कुख्यात अपराध कर्मियों को चार मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

समस्तीपुर एएसपी सह सदर डीएसपी वन संजय कुमार पांडे सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि वह मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली कि मोहनपुर में कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा बंद घर को कब्जा किया जा रहा है मुफस्सिल पुलिस के द्वारा इलाके घेराबंदी करते हुए 13 अपराध कर्मियों को चार मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।समस्तीपुर पुलिस द्वारा मुफ्फसिल थानान्तर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने के दौरान 13 भूमाफियाओं एवं कुख्यात अपराधकर्मी को 04 मोटरसाईकिल एवं 05 मोबाईल के साथ किया गया गिरफ्तार।

अन्य अपराधकर्मी भागने में सफल रहे।

 

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछताछ एवं दस्तावेजी साक्ष्य के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि कुख्यात अपराधकर्मी एवं भूमाफिया प्रा०अभि० रामजीवन पासवान एवं कुंदन कुमार राय द्वारा जमीन पर कब्जा करने के नियत से जमीन मालिक प्रकाश कुमार की जमीन को सफेदपोस की मिलीभगत से फर्जी तरीका से अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा लिये थे। घटना के दिन दिनांक-17.08.2025 के रात्रि 11:00 बजे भूमाफियाओं द्वारा अपराधिक पृष्ठभूमि के साथ मिलकर हथियार के बल पर करोड़ो की उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई किया गया। ऐसे भूमाफियाओं एवं सफेदपोस को चिन्हित कर अपराध कार्य से अर्जित संपति के जप्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। जमीन कब्जा करने के लिए भूमाफिया कुंदन कुमार एवं रामजीवन राय द्वारा कुख्यात अपराधकर्मियों को एकत्रित किया गया था।

 

 

 

ये लोग शहर के नामी भूमाफिया /अपराधकर्मी है। जिनका मुख्य कार्य किसी भी साफ-सुथरे जमीन को विवादी बनाकर औने पौने दाम में खरीदकर उस पर जबरदस्ती कब्जा कर लेना है। ये लोग संगठित अपराध को अक्सर अंजाम देते रहते है। जिस कारण इनलोगों पर पूर्व से भी कई मुकदमा विभिन्न थाना में दर्ज है। इनलोगों का नाम पता का सत्यापन कर अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त घटना कारित करने के पूर्व एक जगह पर एकत्रित हुए थे, जहाँ पर मोबाईल से फोटाग्राफी एवं विडियोंग्राफी किये थे। जिसके आधार पर अज्ञात को चिन्हित किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु छापेमारी की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!