दीमक मारने के नाम पर लाखों का खर्च:रोसड़ा यू आर कॉलेज में शुरू की जांच
समस्तीपुर।रोसड़ा यू आर कॉलेज में दीमक मारने के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। मिथिला विश्वविद्यालय के प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम शनिवार को कॉलेज पहुंची और मामले की जांच की।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर घनश्याम राय के कार्यकाल में दीमक मारने के नाम पर यह धनराशि खर्च की गई थी। जांच टीम ने अपनी जांच पूरी की, लेकिन मामले पर कोई जानकारी साझा नहीं की।नेशनल स्टूडेंट यूनियन और छात्र राजद ने कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने जांच टीम से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तत्कालीन प्राचार्य ने मात्र 14 महीनों में 5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद कॉलेज में कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं बढ़ी है।छात्र संगठनों ने विशेष रूप से फाइलों की सुरक्षा के लिए दीमक मारने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाने का आरोप लगाया है। जांच के परिणामों का अभी इंतजार है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
