उजियारपुर बिहार के मानचित्र पर अपनी दमदार प्रदर्शन करेगा, जन सुराज,जन जन की आवाज बनेगा:राजकपूर सिंह
दलसिंहसराय शहर के डैनी चौक शिव मार्केट में जनसुराज के स्थानीय कोर कमेटी के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उजियारपुर के स्थानीय समाजसेवी सह पूर्व पुलिस पदाधिकारी महाशंकर चौधरी ने कहा कि मैं स्थानीय जनता के स्नेह, समर्थन और विषेश आग्रह पर अगले विधानसभा चुनाव में सेवा ही संकल्प को लेकर जनसुराज से दावेदारी पेश कर रहा हु.
सभी दलों के प्रतिनिधि को लोगों ने सेवा करने का मौका दिया परन्तु किसी ने भी यहां के जनता का ख्याल नहीं रखा।इसी कारण आज क्षेत्र के समस्त जनमानस जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय से उपर उठकर हमारे समर्थन में खड़ा हैं। हमने सरकारी सेवा से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात अपने समस्त क्षमता से क्षेत्र के आम जन के लिए समर्पित कर दिया है।और सार्थक सेवा दे सकू इसके लिए सदन में जाना जरूरी है, ताकि उजियारपुर बिहार के मानचित्र पर अपनी दमदार प्रदर्शन दिखा सके।
वही जिला अध्यक्ष राजकपूर सिंह ने जन सुराज के अभियान और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की जनता जन सुराज को सता सौंपने का मन बना लिया है,और उसमें उजियारपुर की महती भूमिका निभाने के लिए महा शंकर जी तत्पर हैं।आने वाले विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की सौ प्रतिशत भागीदारी होना तय है। विधानसभा प्रभारी शिव कुमार कुंवर ने कहा कि उजियारपुर की जनता जन सुराज को सदन में प्रतिनिधित्व के संकल्पित हैं।और महाशंकर चौधरी उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर मुकुल कुमार सिंह , श्याम किशोर ऋषि , कामिनी देवी,राजकुमार रणधीर कुमार, जितेन पासवान, सुधीर कुशवाहा, कन्हैया सिंह मंजू देवी मौजूद थी.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
