Samastipur

स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यशालाएं एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोज

पटना.स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अगस्त 2025 तक सोनपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में आठवें दिन, दिनांक 08 अगस्त 2025 को मंडल के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों तथा अन्य संस्थानों में साफ-सफाई एवं रखरखाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता सुनिश्चित करना एवं सभी के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना है। कार्यशालाओं के साथ-साथ स्टेशनों पर माइक के माध्यम से उद्घोषणाएं तथा कॉलोनियों में ब्लूटूथ स्पीकर के जरिए स्वच्छता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

 

आज बेगूसराय स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 के अंतर्गत दिनांक 01.08.2025 से 08.08.2025 तक सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशन एवं कॉलोनियों में कुल 174 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

 

पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार कर रहा है, बल्कि एक स्वच्छ और स्वस्थ रेल परिवेश के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!