Samastipur

विद्यापतिनगर में बिजली चोरी में दो लोगों पर कार्रवाई:दो पर 45 हजार का जुर्माना

समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। बुधवार को कनीय विद्युत अभियंता गंगा सागर ने बढ़ौना पंचायत के चतरा गांव में छापेमारी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान चतरा गांव की चांदनी देवी को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उन पर पूर्व बकाया सहित 26,924 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह सरमस्तपुर के विजय साह पर 18,126 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

 

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि दोनों व्यक्ति बाइपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी टीम में सहायक विद्युत अभियंता नीलेश कुमार दलसिंहसराय, मानव बल वीरेंद्र कुमार साह, राम बहादुर सिंह, अंतेश कुमार और बिजली मिस्त्री शामिल थे।थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!