Samastipur

विभूतिपुर में एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कोचिंग टीचर ने बनाए संबंध’:5 साल तक ब्लैकमेल किया;शादी किसी और से..

समस्तीपुर के विभूतिपुर में 24 साल की लड़की ने कोचिंग के टीचर और संचालक पर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगाया है।lलड़की के मुताबिक, टीचर ने कोचिंग में उसके साथ संबंध बनाए, फिर वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के नाम पर पिछले 5 साल से लड़की से संबंध बना रहा था। जब लड़की ने शादी का दबाव डाला तो टीचर ने मना कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला पहले पंचायत तक पहुंचा, जहां लड़के ने अपने पिता और गांव वालों के सामने आरोपों को स्वीकार करते हुए शादी की बात कही। लेकिन बाद में मुकर गया और दूसरी लड़की से शादी की तैयारी करने लगा।जब लड़की को इसकी जानकारी हुई, तो वो विभूतिपुर थाना पहुंची, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। मजबूरन लड़की को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, तब आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए, लड़की ने कोचिंग संचालक पर क्या आरोप लगाए

पीड़िता ने बताया कि मैंने 2019 में करियर ट्यूटोरियल आर्ट क्लासेज जॉइन किया था। फरवरी 2020 में मुझे एग्जाम देना था। एग्जाम से 10 दिन पहले कोचिंग में पढ़ाने वाले अभय भूषण सर ने मेरे साथ जबरदस्ती की।इस दौरान उन्होंने अश्लील वीडियो भी बनाया। मैंने जब विरोध किया और रोने लगी, तो मुझे झांसा दिया कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे ही शादी करूंगा।

पीड़िता के मुताबिक, अभय ने कहा कि इस बात की जानकारी किसी को नहीं देनी है, वीडियो के बारे में किसी को मत बताना। अगर ऐसा करोगी तो मेरी पहुंच जज, दरोगा, वकील तक है। तुम अगर किसी को बताओगी तो भी मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। अभय पिछले 5 साल से वीडियो के जरिए मेरा यौन शोषण कर रहा है।2020 से लेकर 2025 खत्म होने को है। इस दौरान लगातार अभय मुझसे मिलता रहा, सोशल मीडिया के जरिए, फिजिकल भी मुझसे टच में रहा। इस पूरे पांच साल तक वो मुझे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर फिजिकल एब्यूज करता रहा।

मुझे से संबंध बनाया, दूसरी से शादी करने का प्लान

पीड़िता ने कहा कि मुझसे शादी का वादा करने और पांच साल तक साथ रहने के बाद अब अभय दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जब मुझे ये बात पता चली, तो मैंने इसकी शिकायत उसके पिता से की। उसके पिता ने भी मुझे धमकाया। बाद में ये मामला पंचायत तक भी पहुंचा था, जिसमें उसने एक्सेप्ट कर लिया था कि मैं तुमसे शादी करूंगा।21 जून को मुझे अभय और उसके पिता समस्तीपुर ले गए और कोरे कागज पर दस्तखत करा लिया। इससे पहले 18 और 19 जून को भी अभय ने मुझसे मुलाकात की थी और कहा था कि मैं दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा हूं। तुम कोरे कागज पर साइन कर देना, नहीं तो मैं तुम्हारी बहन और तुम्हारी गोली मारकर हत्या कर दूंगा।

‘महिला संगठन में भी की थी शिकायत, फिर थाना पहुंची’

मैं पहले महिला संगठन में शिकायत करने गई थी। लेकिन धमकी की वजह से महिला संगठन से मैंने शिकायत वापस ले ली। इसके अलावा, मैंने थाना में भी आवेदन दिया था, लेकिन मेरे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन मुझे कोर्ट जाना पड़ा। मैंने रोसरा कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसके बाद 25 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया था।दो दिन पहले मैंने डीएसपी से मुलाकात की थी। उन्होंने मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जब मैं दोबारा कल थाना गई, तो पहले बताया गया कि तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता है। तुम्हारे पास कोई सबूत नहीं है। मैंने बताया कि मेरे पास फोटो है, वॉट्सऐप चैट है। इसके बाद मुझे बताया गया कि तुम्हारी शिकायत पर FIR दर्ज हो चुकी है। लेकिन पुलिस मुझे एफआईआर की कॉपी नहीं दे रही थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!