Patna

पटना में दो लग्जरी कार से 350 लीटर शराब बरामद: 4 लाख रुपए बताई जा रही कीमत

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित वशिष्ठ नगर कॉलोनी में पुलिस ने बुधवार को एक गैराज से शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो लग्जरी कारों से 350 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जब्त की गई कारों में एक दिल्ली नंबर DL4CNE/7988 की इनोवा है। दूसरी बिहार नंबर BR01ET/8019 की कार है। बरामद शराब की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज अहमद के अनुसार पुलिस कारों के मालिक की पहचान कर रही है। शराब कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच चल रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दोनों गाड़ियों से 350 लीटर विदेशी शराब बरामद

 

फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि हरिणी चक गांव स्थित विशिष्ट काॅलोनी में एक गेराज में दो लग्जरी कार जिसमें एक इनोवा एवं एक अन्य कर लगी थी। किसी व्यक्ति द्वारा यह सूचना दी गई की गैराज में लगी कर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा एक टीम गठन कर मौके पर सूचना सत्यापन के लिए पुलिस को भेजा गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो गाड़ियों को शराब होने के शक पर जब्त कर थाना लाई और जब गाड़ी की डिक्की खोली गई तो दोनों गाड़ियों से कुल मिलाकर 350 लीटर के आसपास अंग्रेजी शराब की बोतल जप्त की गई। पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि जब्त किए गए शराब की कीमत 4 लाख से अधिक की हो सकती है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गैराज के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में लगी है ताकि यह पता चल सके की गाड़ी कब और किसके द्वारा वाहन लगाई गई है। अब पुलिस या फिर पता लगाने में जुटी है कि जब्त की गई गाड़ियां किसकी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!