दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर थाने में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना परिसर में रविवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना से स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में थानाध्यक्ष फिरोज आलम, अपर थानाध्यक्ष मोनू राय, एसआई अख्तर अंसारी, एसआई सरिता कुमारी और पिंकी शामिल हैं।
समारोह में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सूरज कुमार का स्वागत किया गया। साथी पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित हो रहे अधिकारियों को मिथिला परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, पाग और माला भेंट कर सम्मानित किया।
अपर थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि यह थानाध्यक्ष फिरोज आलम का पहला थाना था। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे पुलिस के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया।
नए थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद थे। समारोह में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
