Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के पिपरपाती में कार से 66 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पिपरपाती में पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सड़क पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 180 एम एल की 66 बोलत विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी की पिपरपाती में शराब की तस्करी की जा रही है.सुचना पर मेरे नेतृत्व में एल टी एफ की टीम द्वारा पिपरपाती चौक के पास एक गैरेज के पास खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की तलाशी लिया गया जिसमें एक कार्टून में शराब मिला. वही पुलिस को देखकर भाग रहे चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया।

 

 

कार्टून में रखे शराब की गिनती की गई जिसमें 66 बोलत 180 एम एल का था. गिरफ्तार चालक की पहचान

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असिंनचक निवासी बालो पासवान के पुत्र भूपेश पासवान उर्फ़ संजय पासवान के रूप में हुई है. पुलिस आगे की कागजी कारबाई में जुटी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!