अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम,अस्पताल एवं क्लिनिकों पर करवाई,छह अस्पताल व क्लिनिक सील
पटना. आरा जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, अस्पताल एवं क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है।
माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर गठित विशेष जांच टीमों ने अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 123 अस्पतालों की जांच कीं। जिसमें 81 को अवैध रूप से संचालित पाया गया। इन संस्थानों को क्रमशः सील करने की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को तरारी प्रखंड में 5 अवैध क्लिनिक सील किये गए थे। शुक्रवार को पीरो प्रखंड के 6 क्लिनिकों को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को पीरो में माँ विंध्यवासिनी हॉस्पिटल, अगिआंव बाजार में मां विंध्यवासिनी फैक्चर क्लीनिक, पीरो में नंदनी हॉस्पिटल, पीरो में पॉपुलर इमरजेंसी हॉस्पिटल (न्यू बस स्टैंड),
पीरो में फोर्ड इमरजेंसी हॉस्पिटल, पीरो-बिहिया रोड में ओशोधरा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इन क्लिनिकों को बिना योग्य चिकित्सक, पंजीकरण या लाइसेंस के संचालित पाया गया। सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अवैध संस्थानों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर किया जाएगा। न्यायिक आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तरारी प्रखंड में सील की गई क्लिनिक {राज अनमोल अस्पताल {डॉ विजय कुमार सिंह क्लीनिक एवं अस्पताल,श {लाईफ लाईन अस्पताल, फतेहपुर {गया हड्डी क्लीनिक, खुट्हां, {केजीएन. अस्पताल एवं मेडिकल हॉल, सिकरौल बाल टोला शामिल है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
