Patna

हैदराबाद ओपन पिकलबॉल में बिहार के राजीव को रजत और आदित्य ने जीता कांस्य, दिया बधाई

पटना.ऑल इंडिया पिकलबाल संघ द्वारा आयोजित हैदराबाद ओपन पिकलबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 18 बालक वर्ग एकल में बिहार के राजीव कुमार ने रजत और आदित्य गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हैदराबाद ओपन के फाइनल मैच में मध्य प्रदेश के पार्थ ने राजीव को 11-8 और 11-9 से हराया। प्रतियोगिता के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में आदित्य गुप्ता ने मध्य प्रदेश के जय अग्रवाल को 12-10 और 14-12 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। 10वीं राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के दौरान बिहार के नाम को रौशन करने वाले इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बिहार पिकलबाल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर, सचिव रंजन गुप्ता, बीएन पिकलबाल एकेडमी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त राज कुमार निराला और बिहार विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर मिताली मित्रा ने बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!