Samastipur

पति-पत्नी और बेटी की गई जान,वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में समस्तीपुर के 5 लोगों की मौत

समस्तीपुर.”मेरा बेटा अपनी 15 साल की बेटी, अपने साढ़ू और उसके परिवार के साथ जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गया था। उसको जम्मू गए दो दिन हो चुके थे।””26 अगस्त को वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में लैंडस्लाइड की खबरें आने लगी। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर दिखी, जो मेरी पोती की थी।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

”इसके बाद मैंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले रिश्तेदारों को कॉल किया। उस समय तक उन्हें भी कोई सूचना नहीं थी। 28 अगस्त को कन्फर्म हुआ कि मेरी पोती की लैंडस्लाइड में मौत हो चुकी है।”दरअसल, जम्मू में वैष्णो देवी के रास्ते में अर्ध कुमारी के पास हुए लैंडस्लाइड में 35 लोगों की मौत हो गई। इनमें समस्तीपुर के एक परिवार के 4 लोग और एक रिश्तेदार की एक बच्ची की मौत हो गई।

 

मृतकों में सोरमार पंचायत के रामपारन के रहने वाले प्रदीप मंडल के बेटे अजय कुमार (45), उनके भाई राजा कुमार(32), राजा की पत्नी पिंकी (28) और राजा-पिंकी की बेटी दीपांशी (7) शामिल है।वहीं राजा का 2 साल का बेटा प्रियांश हादसे में घायल है। इसके अलावा, गोपालपुर पंचायत के मनोहर राय की 15 साल की बेटी तन्नू इकी भी मौत हुई है।

 

गाजियाबाद से वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे

 

चंद्रदीप राय ने बताया, ‘हादसे में 15 साल की मेरी पोती की मौत हुई है। मेरे दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनोहर राय पिछले 10 साल से परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता है। वो गाजियाबाद में प्राइवेट जॉब करता है।’2-3 महीने पहले वो मेरी पत्नी यानी अपनी मां को अपने पास बुला लिया था। मेरी पत्नी भी वैष्णो देवी गई थी, जो हादसे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।’

 

’20 अगस्त को बड़े बेटे ने कॉल किया और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने की सूचना दी थी। पोती हमको भी बुला रही थी, लेकिन मेरी तबीयत ठीक नहीं है।”इससे हम नहीं गए। उसको बोले तुम पापा के साथ चली जाओ और दर्शन करके आ जाना। मुझे क्या पता था कि पोती से ये मेरी आखिरी बातचीत हो रही है।’

 

‘मनोहर ने दुबारा 21 अगस्त को फोन किया और कहा-हम लोगों के साथ साढ़ू राजा, उसकी पत्नी पिंकी देवी, राजा के दोनों बच्चे और राजा का भाई अजय कुमार भी चलेगा।’24 अगस्त को मनोहर, उसकी बेटी तन्नू और मनोहर के साढ़ू का परिवार दर्शन के लिए निकला था। दर्शन करने के बाद लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। जम्मू से पांचों लोगों का शव गाजियाबाद लाया गया है। वहीं, उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

 

दो साल पहले पोती से मिले थे

 

चंद्रदीप राय ने कहा कि ‘मनोहर दो साल पहले चचेरी बहन की शादी मे परिवार के साथ घर आया था। इस दौरान पोती का चेहरा देखा था। इसके बाद फोन पर बातचीत होती थी। अब तन्नू से नहीं बात होगी और नहीं उसका चेहरा देख पाएंगे।’

 

अब जानिए, हादसे के शिकार एक ही परिवार के चार मृतकों की कहानी

 

हादसे के शिकार अजय, राजा, राजा की पत्नी पिंकी, उनकी बेटी दीपांशी कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत वार्ड 6 की रहने वाली थी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर जब मृतक राजा और अजय के घर पहुंचा तो उनके घर पर ताला बंद मिला। बताया गया कि परिवार अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली गया है।अजय और राजा के चाचा शंभू शरण महतो ने बताया, ‘हम लोगों को टीवी के जरिए भतीजे की मौत की सूचना मिली। हम लोगों ने राजा को कॉल करना शुरू किया, लेकिन उसका फोन कनेक्ट नहीं हुआ।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!