लखीसराय में भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर के दो इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सहित 3 की मौत
समस्तीपुर.लखीसराय। जमुई-लखीसराय राजकीय मार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा जमुई जिला अंतर्गत मंझवे गांव के पास उस समय हुआ, जब सभी छात्र छुट्टी के बाद सीएनजी ऑटो से ट्रेन पकड़ने लखीसराय स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में सरोज कुमार (पिता- संदीप पंडित, ग्राम खरिहारी, जिला समस्तीपुर), पंकज कुमार (पिता- रविशंकर साह, ग्राम राय कंठपुर, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर) और साहिल कुमार (पिता- सतीश कुमार, ग्राम गौरी, थाना चंडी, जिला नालंदा) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित कुमार को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।
घायलों में समस्तीपुर निवासी अजित कुमार (पिता- विजय यादव) और सिवान निवासी रौशन कुमार शामिल हैं। दोनों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी छात्र लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने घर लौटने के लिए निकले थे।छात्रों ने एक ऑटो रिजर्व किया था, जो स्टेशन लखीसराय जा रहा था। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही लखीसराय की तेतरहाट थाना की पुलिस और जमुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। इस हादसे से कॉलेज परिसर और छात्रों में मातम पसरा हुआ है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
