Samastipur

हरितालिका तीज:महिलाओ ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत,पूजा कर सुनी कथा

समस्तीपुर.हरितालिका तीज को लेकर सुबह से ही थानेश्वर मंदिर में चहल-पहल दिखा। अपने पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए हर महिला हरितालिका तीज व्रत करती है यह माना जाता है कि यह शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशहाली का संचार होता है। हालांकि कुछ उपाय करने से संतान प्राप्ति, पति की तरक्की और धन लाभ के योग बनते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसको लेकर महिलाएं सोलह सिंगार कर एवं आभूषण पहनकर थानेश्वर मंदिर में मंगलवार को पूजा अर्चना की। इस दौरान हरतालिका तीज का व्रत कथा भी सुना। इसको लेकर मंदिर में काफी भीड़ देखी गयी।

 

 

महिलाएं अपने परिवार के मंगल कामना एवं पति के लंबी उम्र की कामना की। पंचांग के मुताबिक तीज के व्रत का पारण 27 अगस्त को होगा। इस दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर सूर्योदय होगा। ऐसे में व्रती महिलाएं इसके बाद अपना व्रत खोल सकती हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!