स्टेशन पर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:बेटी के घर से लौट रहे थे,मचा कोहराम
पटना.दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर डाउन मेन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान आईआईटी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी अवधेश कुमार सिंह (68) के रूप में हुई है।
बिहटा रेल जीआरपी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कांत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान के बाद बुजुर्ग के परिवार को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है और यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि उनके पिता कुछ दिन पहले आरा में अपनी बेटी के घर गए थे। आज वे पैसेंजर ट्रेन से बिहटा लौट रहे थे। बेटे ने बिहटा रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
