Patna

कामरूप एक्सप्रेस से गांजा बरामद:एस-7 कोच में छह बैग में मिला 32 किलो गांजा

पटना.किशनगंज रेलवे पुलिस ने गुरुवार रात कामरूप एक्सप्रेस (15960 डाउन) में बड़ी कार्रवाई की। ट्रेन के एस-7 कोच से 32.7 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 3.27 लाख रुपए बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कामरूप एक्सप्रेस में नशे का बड़ा खेप ले जाया जा रहा है। इसी आधार पर रात करीब 8 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचते ही एएसआई रंजीत सिंह और जीआरपी एएसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया।

 

शौचालय के पास मिले 6 बैग

 

तलाशी के दौरान पुलिस को शौचालय के पास छह अलग-अलग साइज के बैग मिले। जब यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी इन बैगों की जिम्मेदारी नहीं ली। वहीं, कोच में कोई संदिग्ध यात्री भी नहीं मिला.इसके बाद रेल प्रशासन ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। अंचल अधिकारी राहुल कुमार, सीटी वीरपाल सिंह और एलसीटी पूजा कुमारी झा की मौजूदगी में बैग खोले गए। इनमें सेलो टेप में पैक छह पैकेट गांजा बरामद हुआ।

 

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

 

रेल थाना के IC हृदेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/बी (ii)(c) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि गांजा किसके द्वारा और कहां ले जाया जा रहा था। तस्करों का पता लगाने के लिए जीआरपी की टीम छानबीन कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!