राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हसनपुर के शिक्षक बैद्यनाथ के नाम की हुई अनुशंसा
समस्तीपुर।हसनपुर| शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए राज्य से छह शिक्षकों के नामों की अनुशंसा की गई है। उसमें समस्तीपुर जिला से एक शिक्षक के नाम की अनुशंसा की गई है। यह शिक्षक हसनपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मालदह के शिक्षक बैद्यनाथ रजक हैं। अनुशंसित किए गए शिक्षकों से विभागीय तौर पर साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
अनुशंसित किए गए छह शिक्षकों में से दो या तीन शिक्षकों के अंतिम रूप से चयनित होने की संभावना है। बताया जाता है कि हसनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मालदह के शिक्षक बैद्यनाथ रजक पिछले करीब 7 सालों से अपने विद्यालय में संगीत के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं।
संगीत के माध्यम से बच्चों को पढ़ाए जाने का विडियो अक्सर सोशल साइट्स पर वायरल होते रहता था। बैद्यनाथ रजक गांवों में घूम-घूमकर भी रोचक तरीके से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का काम करते आ रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
