Patna

स्कूल के शौचालय में 5वीं की छात्रा जलती मिली,मौत के बाद बवाल, पुलिस की पिटाई

पटना.गर्दनीबाग के अमला टोला कन्या मध्य विद्यालय के शौचालय में बुधवार को पांचवीं की छात्रा जलती मिली। किसी तरह गेट की कुंडी को दीवार में छेद कर तोड़ा गया। जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक वह 90 प्रतिशत जल चुकी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उसे पीएमसीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना दिन के करीब दस बजे की है। वह दमड़िया इलाके की रहने वाली थी। छात्रा की मौत के बाद स्कूल में हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की और थानेदार के साथ मारपीट की। शिक्षकों से भी हाथापाई हुई। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ गलत हरकत की गई। फिर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया। दोपहर में उग्र भीड़ चितकोहरा गोलंबर जाम किया। आगजनी की। देर रात छात्रा के पिता ने गर्दनीबाग थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

 

छात्रा बुधवार को तीन दिन बाद स्कूल आई थी। उसने क्लास में बैग रखा, हाजिरी दी और शौचालय चली गई। थोड़ी देर बाद शौचालय से धुआं और लपटें उठीं। छात्राओं ने चीखते हुए भूत-भूत कहकर शोर मचाया। जब शिक्षक पहुंचे तो देखा कि छात्रा जल रही थी।

 

सीसीटीवी का डीवीआर खराब, बाहरी व्यक्ति का साक्ष्य नहीं

 

शौचालय के अंदर छात्रा चीखने लगी। तब शिक्षक और छात्राएं शौचालय के पास पहुंचे। पता चला छात्रा जल रही है। गेट अंदर से बंद था। कुंडी तोड़ दरवाजा खोला। स्कूल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर कई माह से खराब है। कोई फुटेज नहीं मिला। पुलिस उसे जांच के लिए ले गई है। जांच टीम को अब तक किसी बाहरी व्यक्ति के स्कूल में आने का साक्ष्य नहीं मिला है। चहारदीवारी के पास की मिट्टी गीली थी, उस पर किसी के पैर के निशान नहीं मिले। पुलिस को अब तक यह सुराग नहीं मिला कि शौचालय तक किरोसिन तेल कैसे पहुंचा। घर से लेकर स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शौचालय से पानी की बोतल में बचा किरोसिन और माचिस बरामद की गई है। वहीं, स्कूल के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं भी होती रही हैं।

 

ऐसे ले गए अस्पताल

 

घटना के बाद स्कूल में जांच करने पहुंची पुलिस की टीम। नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थानेदार को भी पीट दिया। शिक्षकों से भी मारपीट की। तोड़फोड़ की।छात्रा को बुरी तरह जली हालत में इस तरह ऑटों में पीएमसीएच ले जाया गया। वह 90 प्रतिशत जल चुकी थी। 6 माह पहले भी इसी स्कूल में छात्रा ने खुदकुशी की थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!