Patna

पटना: पुनपुन नदी में डूबे 8 दोस्त, 2 लापता:लोगों ने 6 को बचाया, SDRF कर रही तलाश

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुनपुन नदी में नहाने गए आठ दोस्त तेज बहाव में डूबने लगे। इनमें से छह को बचा लिया गया, लेकिन दो युवक अभी भी लापता हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सैदपुर गांव के गौरैया स्थान के आठ दोस्त पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखने आए थे। उन्होंने फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन पुल के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज से नदी में छलांग लगा दी।

 

 

नदी की तेज धारा के कारण सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने अजय, कल्लू, सन्नी, चंदू, गोपा और नीरज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन गौरैया स्थान निवासी संजय पासवान के 20 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार और अयोध्या चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

 

 

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

 

घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

 

फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। SDRF को भी सूचित किया गया और उनकी दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

 

पूर्व वार्ड पार्षद ज्ञान प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी दोस्त एक साथ स्नान करने आए थे। नदी की धारा इतनी तेज थी कि सभी डूबने लगे। छह दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। SDRF दोनों लापता युवकों की तलाश में जुटी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!