Samastipur

समस्तीपुर में गंगा में डूबकर युवक की मौत:टीचर की मां के अंतिम संस्कार में घाट पर गया था

समस्तीपुर में रविवार को गंगा में डूबकर युवक की मौत हो गई। युवक एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान हादसा हुआ था। मृतक नया टोल भासिंगपुर गांव निवासी विनोद शाह का बेटा राजीव कुमार (19) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार ने कहा कि गांव के ही शिक्षक मनोज राय की मां की मौत सुबह हो गई थी। मौत के बाद उनका दाह संस्कार करने के लिए गांव के लोग पतसिया घाट पर गए थे। अंतिम संस्कार में राजीव भी शामिल हुआ था।

 

अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद गांव के सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजीव लापता हो गया। बाद में घाट पर राजीव को नहीं देखकर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के ही गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव‌ को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की है।

 

प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही

 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि युवक की गंगा नदी में डूबने के कारण मौत हुई है। घटना की सूचना के बाद मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!