Samastipur

“स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में विशेष सतर्कता, समस्तीपुर स्टेशन पर..

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर को लेकर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है. खासकर दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर आरपीएफ की कड़ी नजर होगी. सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए आरपीएफ और रेलवे पुलिस दोनों का संयुक्त अभियान चलाया जायेगा. कड़ी सुरक्षा बरती जायेगी. यात्रियों के आवागमन के अलावा पार्सल बुकिंग आरक्षण और टिकट काउंटर ऊपर विशेष निगाह बरतने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज पर भी किसी तरह की भीड़ भार को अविलंब हटाने को कहा गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंडल के विभिन्न आरपीएफ इंस्पेक्टर्स को भी अलग-अलग दिशा निर्देश दिये गये हैं. डॉग स्क्वायड से भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने को कहा गया है. हालांकि ट्रेनों में निश्चित अनुपात के आधार पर ही सुरक्षा बल के जवान गश्ती में तैनात रहेंगे. प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, पार्सल, भीड़ भाड़ आदि जगह पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी.

 

 

इधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेल पुलिस की ओर से भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. सभी प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात बलों को लावारिस वस्तुओं के अलावा संदिग्ध यात्रियों पर भी नजर रखने की हिदायत दी गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!