दलसिंहसराय:छात्र का अपहरणः लाइब्रेरी से बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर युवक को कार में बैठाया
दलसिंहसराय के काली चौक स्थित एक निजी लाइब्रेरी से 25 वर्षीय छात्र विकास झा का अपहरण कर लिया गया। युवक की पहचान शेखपुरा निवासी विकास के रूप मे हुई l जो एक दिन पहले ही लाइब्रेरी में एडमिशन लिया था। घटना करीब
शाम करीब 4 बजे का है.
लाई ब्रेडि मे आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। इनमें से दो बदमाश विकास के रूम में गए। उन्होंने गमछे से विकास का मुंह बांधा और पिस्टल की नोक पर उसे कार में बैठा लिया। बदमाश ओवर ब्रिज होते हुए बेगूसराय की ओर फरार हो गए।
घटना की जानकारी विकास के साथी छात्रों ने तुरंत उसके भाई को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद मार्केट परिसर में दहशत का माहौल है। वही घटना के सम्बन्ध मे विकास के परिजन और भाई कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है l वही घटना स्थल पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पहुँच लाई ब्रेडी के संचालक सहित अन्य लोगो से पूछ ताछ करते हुए बताया की मामला लेन देन का सामने आ रहा है l पुलिस हर बिंदु को जाँच कर रही हैl जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जायेगा पुलिस छापे मारी कर रही है l
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
