दलसिंहसराय:बम्बैया हरलाल में बिजली पोल से करेंट लगने से छात्र की हुई मौत
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बम्बैया हरलाल में करेंट लगने से मैट्रिक के छात्र की मौत हो गई.मृतक की पहचान बम्बैया हरलाल वार्ड दो निवासी त्रिवेणी झा के पुत्र श्याम कुमार झा उर्फ पीयूष(18) के रूप में हुई है.ग्रामीणों ने बताया की पियूष बाजार से बाजा ठीक करा कर घर लाया था।वही घर के बाहर काम करने निकला. पास में लगा एक बिजली पोल में करेंट आरहा था. जिससे वह सट गया. इसी दौरान उसे करेंट लग गया. घरवालों ने देखा तो उसे किसी तरह छुड़ा कर पास के अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
स्वजनों ने बताया की मृतक श्याम कुमार झा उर्फ पीयूष दो भाई एंव एक बहन था.दोनों में वह सबसे बड़ा भाई था. पढ़ाई के साथ साथ पिता के किसानी में हाथ बढाता था.उसके मौत से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था. वही सुचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजनें की प्रक्रिया में जुट गई.
थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया की करेंट लगने से मौत की सुचना पर पुलिस गई है. कागजी करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
