DalsinghsaraiSamastipur

लाइब्रेरी से अपहृत युवक को दलसिंहसराय पुलिस ने बेगूसराय नदी किनारे से किया बरामद ,5 गिरफ्तार,16 लाख रुपए की मांग 

दलसिंहसराय शहर में बीते मंलगवार की देर शाम शहर के कौनेला रोड स्थित काली चौक स्थित लाइब्रेरी से अपहृत किए गए युवक विकास झा को पुलिस ने बेगूसराय से बरामद कर लिया.पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल पांच बदमाशो को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाना पर प्रेस को बताया कि शहर के काली चौक के पास स्थित एक लाइब्रेरी से शाम 4 बजे के करीब एक कार जे एच 01 डीके 0498 से आए पास से सात की संख्या में बदमाशो ने लाइब्रेरी में पढ़ने आए.युवक को अपहरण कर ले गए.घटना की सूचना पर दलसिंहसराय के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई.अपहृत युवक के भाई उजियारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मानवेंद्र झा के पुत्र प्रशांत कुमार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसका भाई दस बजे सुबह में लाइब्रेरी पढ़ने आया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी दौरान देर शाम बेगूसराय जिला के वछबाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर वार्ड 12 निवासी अर्जुन राय के पुत्र अरविंद कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे वाहन कार और तीन बाइक से मेरे भाई विकास झा का अपहरण कर लिया तथा मेरे भाई को छोड़ने के लिए 16 लाख का डिमांड मेरे भाई के ही मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन कर कर रहा है. घटना को लेकर मामले की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 322/ 25 दर्ज करते पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.टीम में शामिल प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार,अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि.सुबोध कुमार,स.अ.नि.राहुल कश्यप,पी.टी.सी. पदाधिकारी प्रणय कुमार सिंह, सिपाही रूपेश कुमार, सोनू कुमार,बलराम कुमार,अंगरक्षक सोनू कुमार,चालक हवलदार मनीष कुमार,उमेश प्रसाद सिन्हा,चौकीदार योगिन्द राय ने बेगूसराय के वछबाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर नदी किनारे से अपहृत विकास झा को बरामद किया गया.

 

इस दौरान इस घटना में शामिल बदमाश कि पहचान बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर वार्ड 12 निवासी अर्जुन राय के पुत्र अरविन्द कुमार, राज कुमार के पुत्र राजीव कुमार,रानी टोला वार्ड 11 निवासी कुशेश्वर चौधरी के पुत्र शक्ति कुमार,शेरपुर दिवरा वार्ड 14 निवासी स्व.सुरेन्द्र यादव के पुत्र बिट्टू कुमार,समसीपुर वार्ड 13 निवासी भगवान राम के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने बदमाश के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है.रुपए लेन देन को लेकर ही युवक की अपहरण की गई थी.रुपए किस तरह से लेन देन की गई थी.ये अभी जांच चल रही है. वही डीएसपी ने बताया कि टीम को पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए सम्मानित किया जायेगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!