दलसिंहसराय:विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मौत:भाई ने ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के मालपुर गांव कमरांव टोला वार्ड-13 में एक विवाहिता की मौत ससुराल में संदिग्ध स्थिति में हो गई.मृतक की पहचान मालपुर गांव निवासी रंजीत सहनी की पत्नी रंजीता देवी (20) के रूप में हुई है.वही मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.मृतका के भाई हरेंद्र सहनी के अनुसार गुरुवार को जीजा ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन मर गई है.लाश आकर ले जाओ.मायके वाले ज़ब पहुंचे तो ससुराल से सभी फरार हो गए.उन्होंने कहा है कि मेरी बहन की हत्या गला दबाकर की गई है.उसके गले पर निशान मिले हैं.बहन को ससुराल वाले पसंद नहीं करते थे.उसके साथ मारपीट की जाती थी.
कुछ दिन पहले रक्ष बंधन के दिन रंजीता मायके आई हुई थी.उस वक्त उसने सारी बात को बताई थी.जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी.वैशाली के रहने वाले भाई हरेंद्र ने कहा कि शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा,लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया.बहन के पति के अलावा उसका भैंसुर और जेठानी उसके साथ मारपीट करने लगे.उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा.
जीजा को समझाया भी था.2 दिन पहले जीजा ने बहन को पीटकर घर से निकाल दिया था.बहन ने मुझे फोन किया था.जिसके बाद मैंने उसके पति से बात की, फिर वो बहन को घर लेकर पहुंचा. परन्तु आज सब मिलकर मेरी बहन को मार दिया.
इस मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है.सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था.शव को जब्त कर पेास्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.अभी आवेदन नहीं मिला है.आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
