Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:आम युवा की तरह ही मेरी सुरक्षा की भी जिम्मेवारी राज्य सरकार की:प्रशांत किशोर

दलसिंहसराय,जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में देर शाम दलसिंहसराय में जन सुराज नेता बसंत चौधरी के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर किए सवाल पर कहा कि मुझे पश्चिम बंगाल समेत दो राज्य सरकारों से जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है,लेकिन मैं सिक्योरिटी का इस्तेमाल नहीं करता हूं.

मेरा मानना है कि जो कोई भी सरकारी पद पर नहीं है,उसे सरकारी सुरक्षा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

 

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार के हर आम युवा की सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार की है,वैसे ही मेरी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी सरकार की है. मेरी सभाओं में भीड़ होती है,सड़क जाम हो जाता है,इसे संभालना प्रशासन और सरकार का काम है. अगर मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेवार होगी.

 

 

वहीं इंडी गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के लिए अपशब्दों के प्रयोग के मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनैतिक विरोध करना अलग बात है.हमलोग भी दिन-रात अपनी सभाओं में प्रधानमंत्री का विरोध करते हैं,लेकिन उनपर व्यक्तिगत हमला करना कहीं से भी सही नहीं है.

(कुणाल गुप्ता)

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!