दलसिंहसराय:प्रेमी,प्रेमिका और तीसरा के चक्कर में हुई थी मारपीट,चली थी गोली, 3 पर FIR
दलसिंहसराय शहर के कपड़ा व्यवसाय के पुत्र कृष्णा कुमार की जान भी जा सकती थी.लेकिन ऐसा कुछ होने से पहले वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गई. सूत्रों के अनुसार
पूरे मामले मारपीट और जान से मारने को लेकर राकेश वर्णवाल के पुत्र कृष्णा कुमार के आवेदन के आधार पर तीन नामजद आरोपी डीह पगड़ा निवासी रोहित कुमार,जितेंद्र चौधरी के पुत्र आदित्य चौधरी और अनिल सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी के नाम को उजागर नहीं किया है.
न ही व्यवसाय कुछ बता रहे है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले में पीड़ित युवक के आवेदन के आधार पर तीन नामजद आरोपी तथा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.आरोपी से जुड़े कुछ लोगों हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
