दलसिंहसराय:आर्थिक स्थिति कमजोर परिवार के अंतिम संस्कार में किया मदद
दलसिंहसराय,प्रखंड के असीनचक निवासी काजल चौधरी की माता का निधन बीते दिनों हो गया.इससे पूर्व इसी वर्ष उनके पिता का भी स्वर्गवास हो चुका था.पिता जीवित रहते हुए बाजार में प्राइवेट चौकीदार के रूप में कार्यरत थे. आर्थिक स्थिति कमजोर के कारण परिवार अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में असमर्थ था.
ऐसे में जनसहयोग से अंतिम संस्कार किया गया.इसकी जानकारी मिलने पर राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट ने परिवार की स्थिति को देखते हुए आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया,जिससे अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न हो सकें.ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है और समाज के लिए प्रेरणा है.
मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष कुमार,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार सोनी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार सोनी,श्रीकांत कुमार एवं आमंत्रित सदस्य विकास कुमार राय उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
