दलसिंहसराय:अपराधियों का तांडव,दरवाजे पर चढ़कर पोल्ट्री फार्म कारोबारी की गोली मारकर हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.अपराधियों ने एक बार फिर घर के दरवाजे पर चढ़कर एक पोल्ट्री फार्म कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
दरवाजे पर चढ़कर हत्या किया
हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने दरवाजे पर चढ़कर हत्या के इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है मृतक की पहचान माधो डीह गांव निवासी विक्रम गिरी के रूप में की गई है जो पोल्ट्री फार्म कारोबार से जुड़ा हुआ है।
इलाके में तनाव का माहौल
घटना की जानकारी मिलने के बाद उजियारपुर थाना की पुलिस चौकी पर पहुंचे जांच में जुट गई है। वही हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वॉलपेपर पहुंची उजियारपुर थाना की पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पोल्ट्री फार्म कारोबारी विक्रम गिरी कई आपराधिक मामले का भी आरोपी है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
