Dalsinghsarai

दलसिंहसराय शहर को मिला पहला मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल।

दलसिंहसराय,शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 डैनीचौक के पास मंगलवार को अनुमंडल के पहले आधुनिक मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल ‘माँ वैष्णों इंटरटेनमेंट का उद्घाटन हुआ.सिनेमा हॉल का उद्घाटन बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री के आपत् सचिव रजनीकांत चौधरी,जदयू नेता सुबोध कुमार सिंह, हॉल के ओनर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उद्घाटन के बाद रजनीकांत चौधरी ने कहा कि दलसिंहसराय जैसे अनुमंडल में इस तरह की आधुनिक मनोरंजन सुविधा मिलना काफी खुशी की बात है. इससे स्थानीय लोगों को अपने शहर में मनोरंजन की सुविधा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा.सिनेमा हॉल के ओनर ने कहा कि उनका सपना था कि दलसिंहसराय जैसे शहर को भी महानगरों जैसी आधुनिक मनोरंजन व्यवस्था मिल सके.

 

 

आज उसका पहला कदम साकार हुआ.यह हॉल पूरी तरह वातानुकूलित है और अत्याधुनिक साउंड व डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम से लैस है.हॉल सिर्फ सिनेमा देखने का स्थान नहीं, बल्कि एक संपूर्ण फैमिली एंटरटेनमेंट जोन है.मौके पर विधा कर,दीपक चौधरी, विशाल कुमार सिंह सहित जदयू के जन प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!