Samastipur

समस्तीपुर में सीएसपी संचालक को गोली मारकर सवा लाख रुपए लूट मामले में 4 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर में पिछले दिनों सीएसपी संचालक को गोली मारकर सवा लाख रुपए लूटे गए थे। मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूट में इस्तेमाल बाइक के अलावा मोबाइल और बदमाशों के कपड़े बरामद हुए हैं। ये वही कपड़े है जिसे घटना के वक्त बदमाशों ने पहना था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी नूर आलम के बेटे मोहम्मद शाहिद, मुतलु पुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवकुमार महतो का बेटा दिलीप कुमार, महेशपुर का निवासी सुखलाल सहनी का बेटा जितेंद्र कुमार इसी गांव के संजय सहनी का बेटा राहुल कुमार तीनों मुजफ्फरपुर जिले के महेशपुर हत्था थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना कमहेसी थाने के मालीनगर गांव में हुई थी।

 

एक की निशानदेही पर अन्य भी पकड़ाए

 

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने कहा कि तकनीकी और मानवीय असूचना के आधार पर कल्याणपुर लदौरा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया। शाहिद से पूछताछ के बाद इस मामले में अन्य बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एक-एक कर सभी बदमाश को गिरफ्तार किया गया।बदमाशों ने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। लूट की राशि आपस में बांट लेने की बात भी कबूल की। डीएसपी ने कहा कि अब सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

 

4 अगस्त को हुई थी लूट की घटना

 

दरअसल, 4 अगस्त को 4 बदमाशों ने सीएसपी केंद्र में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जब बदमाश भाग रहे थे इस दौरान सीएसपी संचालक मनीष कुमार ने पीछा किया तो बदमाश ने गोली चला दी थी। गोली उनके दाहिने जांघ ने लगी थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!