Samastipur

समस्तीपुर में साइकिल सवार बच्चे को भैंस ने कुचला

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छक्कन टोली गांव में शनिवार को भैंस ने एक 13 साल के बच्चे को कुचल डाला। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान गांव के इंदो राय के बेटे 13 साल के रघुवर राय के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में मृतक के भाई सेवक राय ने बताया कि उनका भाई रघुवर साइकिल से गांव में ही टहल रहा था। इसी दौरान अचानक एक भैंसा सामने आ गया। भैंसा ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे रघुवर जमीन पर गिर पड़ा इसके बाद भैंस रघुवर को पैरों से रौंद दिया। घटना में रघुवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

आसपास के लोगों ने भैंस को डंडा से मारकर भगाया

 

हल्ला होने पर जब लोगों की भीड़ जुटी तो लाठी डंडे से मारकर भैंस को भगाया गया। फिर रघुवर को मौके से उठाकर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

 

सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बतलाया कि भैंस द्वारा कुचल दिए जाने से बच्चों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!